असम में गैंडों के ठिकानों के लिए खतरा बनकर उभरे ‘आक्रामक’ प्रजाति के पौधे: विशेषज्ञ
असम में एक सींग वाले गैंडों के 3 प्रमुख ठिकाने (काजीरंगा, मानस और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य) शिकारियों के साथ-साथ पौधों की कई 'आक्रामक' प्रजातियों के खतरे का भी सामना कर रहे हैं। काजीरंगा के फील्ड निदेशक ने बताया, "ये प्रजातियां घास के मैदानों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं...कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिनका भूजल पर ज़हरीला प्रभाव पड़ता है।"