असम में जिलेटिन की 400 छड़ों व 400 डेटोनेटर के साथ युवक हुआ गिरफ्तार
असम के कछार में पुलिस ने जिलेटिन की 400 छड़ों व 400 डेटोनेटर के साथ एक 24-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ये विस्फोटक टाटा सुमो वाहन में पड़ोसी राज्य मेघालय से लेकर आ रहा था व उसे फादरी टीला इलाके के पास असम-मेघालय बॉर्डर पर तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया।