कोकराझार (असम) में सोमवार को पहले अंतर्राष्ट्रीय नॉलेज फेस्टिवल की शुरुआत हुई और इसमें बॉलीवुड अभिनेेता विवेक ओबेरॉय शामिल हुए। बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के चीफ प्रमोद बोरो ने कहा है कि वह हिंसा के चार दशकों के बाद क्षेत्र के 35 लाख लोगों की ज़िंदगी बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है, यह फेस्टिवल 2 मार्च तक चलेगा।