असम में पिछले एक महीने में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आया: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि बीते एक महीने में राज्य में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है।" असम सरकार ने 3 फरवरी से राज्य में बाल विवाह के खिलाफ अभियान शुरू किया था और इस कार्रवाई में 28 फरवरी तक 3,145 लोग पकड़े गए हैं।