असम में बाढ़ के चलते 5 और लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 179

असम में बाढ़ के चलते रविवार को 5 मौतें दर्ज हुईं जिसके बाद राज्य में इस साल अब तक बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई। रविवार को 2 मौतें नगांव में जबकि करीमगंज, लखीमपुर और शिवसागर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, राज्य के 23 ज़िलों में 18.35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।