असम में लागू रहेगा अफस्पा, अगर शांति बनी रही तो हटाया जाएगा: सीएम हिमंत बिस्व सर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम 1958 (अफस्पा) लागू रहेगा और इसे हटाने का निर्णय तभी लिया जाएगा जब शांति लंबे समय तक बनी रहे। सर्मा ने कहा, "अगर उग्रवादी संगठन पीछे नहीं हटते हैं और हम ऐसा करते हैं तो सेना कोई ऑपरेशन नहीं कर पाएगी।"