कार्बी आंगलोंग (असम) में पुलिस ने ₹7-करोड़ मूल्य की हेरोइन ले जा रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नागालैंड की सीमा से सटे लाहौरीजान इलाके में सब्ज़ी के बोरे में छिपाकर रखी गई एक किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "नशीले...पदार्थों के खिलाफ अभियान में...असम पुलिस की एक और बड़ी...उपलब्धि।"