असम में ₹7 करोड़ कीमत की हेरोइन के साथ 2 अरेस्ट, सीएम ने की पुलिस की तारीफ
असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग ज़िले में ₹7 करोड़ कीमत की 1.04 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए पुलिस की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने लिखा, "पुलिस हर दिन नई उपलब्धि के साथ नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखती है।"