inshorts

असम राइफल्स के एक अफसर व 4 जवान मणिपुर में आतंकी हमले में हुए शहीद

मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमले में एक कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और 4 जवान शहीद हो गए। सीओ विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे की भी इस हमले में मौत हुई है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, "मैं इस कायराना हमले की निंदा करता हूं...सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।"