असम सीएम ने कहा- कांग्रेस सांसद की पत्नी के तार ISI से जुड़े; सांसद ने दिया जवाब

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबोर्न के तार आईएसआई से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एलिज़ाबेथ पहले इस्लामाबाद में काम करती थीं। इस पर गोगोई ने कहा, "अगर 'टाइगर ज़िंदा है' की तरह सलमान की पत्नी ISI एजेंट हो सकती है, तो मैं भी रॉ एजेंट हूं।"