असली QR कोड की जगह लगाया अपना QR, बिज़नेस में घाटा होने पर 2 लोगों ने ऐसे लूटे पेट्रोल पंप

क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से ठगी करने वाले दो दोस्तों को बागपत (यूपी) में गिरफ्तार किया गया है। ठग पेट्रोल पंपों पर लगे क्यूआर कोड को बदलकर अपना क्यूआर लगा देते थे जिससे पैसे उनके खातों में पहुंच जाते थे। आरोपियों ने कहा कि वे हरिद्वार में फास्ट फूड स्टॉल लगाते थे जिसमें काफी नुकसान हो गया था।