'असाधारण तौर पर दुर्लभ' 15.10 कैरेट के नीले रंग के हीरे की हॉन्ग-कॉन्ग में होगी नीलामी

हॉन्ग-कॉन्ग में अप्रैल में फाइन आर्ट्स कंपनी सॉदबीज़ द्वारा 15.10 कैरेट के नीले रंग के हीरे की नीलामी की जाएगी जिसे 'असाधारण तौर पर दुर्लभ' हीरा बताया जा रहा है। सॉदबीज़ ने बताया कि यह किसी नीलामी में रखा जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा चमकीला नीला हीरा है और सबसे मूल्यवान नीले हीरों में से भी एक है।