असोसिएटेड प्रेस व न्यूयॉर्क टाइम्स को रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज के लिए मिला पुलित्ज़र अवॉर्ड

रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज को लेकर असोसिएटेड प्रेस व न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुलित्ज़र पुरस्कार जीता है। असोसिएटेड प्रेस को सार्वजनिक सेवा पुरस्कार समेत दो अवॉर्ड मिले हैं जबकि न्यूयॉर्क टाइम्स को रूसी हमले के बारे में उनकी स्टोरीज़ के लिए अवॉर्ड मिला है। वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर कैरोलिन किचनर को अमेरिका में गर्भपात के कवरेज के लिए पुलित्ज़र अवॉर्ड मिला।