अस्पताल के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी: दिल्ली हॉस्पिटल हादसे पर पुलिस
दिल्ली के न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की घटना पर पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा है, "दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा हॉस्पिटल को जारी किया गया लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका है।" चौधरी के मुताबिक, अस्पताल को जारी किया गया लाइसेंस भी केवल 5 बिस्तरों का था।