अस्पताल में महिलाओं के वेश में घुसे इज़रायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी लड़ाकों को किया ढेर
महिलाओं और चिकित्साकर्मियों के वेश में इज़रायली सैनिकों ने मंगलवार को वेस्ट बैंक के एक अस्पताल में घुसकर 3 फिलिस्तीनी लड़ाकों को मार डाला। इसका एक वीडियो सामने आया है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अस्पतालों में इस तरह के ऑपरेशन रोकने के लिए इज़रायल पर दबाव डालने का आह्वान किया है।