अस्पताल से लौटाए जाने के बाद पुर्तगाल में हुई गर्भवती भारतीय पर्यटक की मौत, बच्चे की बची जान

पुर्तगाल में मैटरनिटी वार्ड में जगह न होने के चलते अस्पताल द्वारा लौटाए जाने से 34-वर्षीय गर्भवती भारतीय पर्यटक की मौत की खबर आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा दे दिया है। बकौल रिपोर्ट, महिला की मौत लिस्बन के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।