inshorts

अस्पताल से वाहन न मिलने पर यूपी में छोटे भाई का शव हाथों में लेकर सड़क पर चलता दिखा बच्चा

बागपत (उत्तर प्रदेश) में सरकारी अस्पताल से शव वाहन न मिलने पर 2-वर्षीय भाई का शव हाथों में लेकर सड़क पर चलते 10-वर्षीय बच्चे की तस्वीर सामने आई है। बच्चा अपने पिता के साथ था और करीब 300-मीटर पैदल चलने पर उनके पास शव वाहन पहुंचा था। एक अधिकारी ने कहा कि शव वाहन मिलने में देरी की जांच होगी।