अस्पतालों की नेमप्लेट में उर्दू को शामिल करने का निर्देश देने वाली अफसर यूपी में निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. तबस्सुम खान को राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साइनबोर्ड व नेमप्लेट में 'उर्दू' भाषा को शामिल करने का निर्देश देने के लिए निलंबित किया है। उन्होंने सभी सीएमओ को 1 सितंबर को यह निर्देश जारी किया था। बकौल सरकार, तबस्सुम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए बिना यह निर्देश दिया था।