अहंकार का प्रतीक बन चुकी सरकार पर वोट से 'अंतिम प्रहार' करें: वोटिंग के बीच राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सातवें व अंतिम चरण का मतदान शुरू होने के बाद शनिवार को 'X' पर लिखा, "बड़ी संख्या में निकलकर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी सरकार पर वोट से 'अंतिम प्रहार' कीजिए।" उन्होंने लिखा, "मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में आप सभी लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं।"