उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर नोएडा स्थित ट्विन टावर के ढहाने का वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं मंडे मोटिवेशन के लिए इसका क्यों इस्तेमाल कर रहा हूं?...यह मुझे हमारे अहंकार को बहुत ज़्यादा बड़ा होने देने से जुड़े खतरों का एहसास कराता है।" उन्होंने लिखा, "कई बार हमें अत्यधिक अहंकार को खत्म करने के लिए...विस्फोटकों की ज़रूरत होती है।"