inshorts

अहंकार मिटाने को भीख मांगने के लिए इंजीनियर ने मांगा रविवार का अवकाश; छुट्टी की अर्ज़ी वायरल

मध्य प्रदेश में कार्यरत राजकुमार यादव नामक इंजीनियर की छुट्टी की अर्ज़ी वायरल हो गई है जिसमें उन्होंने अपने अंदर के अहंकार को मिटाने के लिए घर-घर जाकर भीख मांगने के लिए प्रत्येक रविवार को अवकाश मांगा था। बकौल राजकुमार, "मुझे पिछले जन्म का आभास हुआ है...असदुद्दीन ओवैसी मेरे पिछले जन्म के सखा नकुल और मोहन भागवत शकुनी मामा थे।"