अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले चार यात्रियों के परिवारों ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग और तकनीकी कंपनी हनीवेल के खिलाफ एक अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। परिवारों का आरोप है कि कंपनियों की लापरवाही और खराब ईंधन कटऑफ स्विच की वजह से एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।