अहमदाबाद में खाली फ्लैट से मिला 100 किलोग्राम सोना, अधिकारी हुए दंग; तस्वीर की गई जारी
अहमदाबाद में एक खाली फ्लैट से तकरीबन 100 किलोग्राम सोने के बिस्किट, ज़ेवरात और कैश बरामद हुआ है। यह रेड डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस व ऐंटी टेररिज़्म स्क्वॉड ने की और जब अधिकारियों ने फ्लैट में बक्सा खोला तो वे दंग रह गए। गुजरात में हाल के समय में यह पहली इतनी बड़ी सोने की बरामदगी बताई जा रही है।