अहमदाबाद में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचला, मां-बेटे की हुई मौत
अहमदाबाद (गुजरात) में मंगलवार को नशे में धुत एक शख्स ने तेज़ रफ्तार फार्च्यूनर से फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचल दिया। हदसे में 30 वर्षीय महिला और उसके 15 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार सीज़ कर दी है।