अहमदाबाद में सेल्स गर्ल ने शोरूम से ₹1.6 करोड़ के गहने चुराए, CCTV में कैद हुई घटना
अहमदाबाद (गुजरात) में एक ज्वेलरी शोरूम से एक सेल्स गर्ल करीब ₹1.6 करोड़ के सोने के गहने चुराकर फरार हो गई है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में सेल्स गर्ल मुस्कुराकर बातें करते हुए गहने निकालकर अपने कपड़ों में छिपाती दिखी। जानकारी के मुताबिक, हर्षिदा शेट्टी नामक युवती ने करीब 11 महीने पहले शोरूम में नौकरी शुरू की थी।