एग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड ऑफ कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए प्रस्तावित शहर के रूप में अहमदाबाद की सिफारिश की है। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर बताया, "भारत के लिए यह अपार खुशी और गौरव का दिन है...इसके लिए भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई।" इस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को लिया जाएगा।