अहमदाबाद हादसे के पीड़ितों के सम्मान में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का लॉन्च किया गया स्थगित
इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए 'तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी' के लॉन्च को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के पीड़ितों के सम्मान में लिया गया है। यह सीरीज़ 20 जून से 4 अगस्त के बीच खेली जाएगी। गौरतलब है, ट्रॉफी का लॉन्च 14 जून को होना था।