अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम मोदी के नाम पर किया गया

बीजेपी शासित अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के एक शिक्षा ट्रस्ट द्वारा संचालित एक मेडिकल कॉलेज का नाम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया। एएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश बरोट ने कहा, "शहर के मणिनगर इलाके में स्थित 'एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज' को अब 'नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा।"