पुणे (महाराष्ट्र) के एक पुलिस अधिकारी को अवैध हथियारों के कारोबार की जानकारी देने का झांसा देकर एक शख्स ने ₹15,000 की धोखाधड़ी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, खुद की पहचान अहमदाबाद (गुजरात) पुलिस आयुक्त के रूप में बताकर धोखा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कथित तौर पर धोखाधड़ी की घटना 8-28 दिसंबर के बीच हुई थी।