2008 के अहमदाबाद बम ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ जमीअत उलेमा-ए-हिंद हाईकोर्ट में अपील करेगी। जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा, "अगर हाईकोर्ट में सफलता नहीं मिलती है...तो हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।" दरअसल, शुक्रवार को मामले में 38 दोषियों को सज़ा-ए-मौत जबकि 11 को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।