inshorts

अहमदाबाद में रोड शो के दौरान अपने काफिले को रुकवाकर पीएम मोदी ने ऐम्बुलेंस को दिया रास्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अहमदाबाद में रोड शो के दौरान अपने काफिले को रुकवाकर एक ऐम्बुलेंस को जाने के लिए रास्ता दिया। बीजेपी ने ट्वीट किया, "यूं ही नहीं कहलाते प्रधान सेवक।" इससे पहले हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को पीएम मोदी ने एक ऐम्बुलेंस के लिए अपने काफिले को रुकवाया था।