inshorts

अज़हरुद्दीन ने बताया- क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारत के 3 महान बल्लेबाज़ कौन हैं

ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन से उनके मुताबिक क्रिकेट इतिहास में सभी प्रारूपों में महान भारतीय बल्लेबाज़ों के नाम पूछे। अज़हरुद्दीन ने जवाब देते हुए कहा, "सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली।" वर्तमान में पसंदीदा क्रिकेटर का नाम पूछे जाने पर अज़हरुद्दीन ने स्टीव स्मिथ का नाम लिया।