एडलवाइस म्यूचुअल फंड्स की सीईओ राधिका गुप्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा के लिए करीब ₹88 लाख की फीस चुकाने के नए फैसले को लेकर वहां रह रहे भारतीयों से देश लौटने को कहा है। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, "2025 का भारत, 2005 के भारत से कहीं ज़्यादा बेहतर है इसलिए हिम्मत रखें। आओ, अब लौट चलें।"