आंखों में मिर्च झोंकने वाली लुटेरी को अहमदाबाद के ज्वेलर ने 20 सेकेंड में जड़े 20 थप्पड़
अहमदाबाद (गुजरात) में ज्वेलरी शॉप का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर एक महिला लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दुकानदार ने महिला को तुरंत पीटना शुरू कर दिया था। वीडियो में दुकानदार 20-सेकेंड में 20 थप्पड़ मारता दिख रहा है और उसने महिला को धक्के मारकर बाहर निकाला।