आंखों में होने वाले बदलाव भी देते हैं किडनी खराब होने के संकेत: डॉक्टर

मोहाली (पंजाब) में मैक्स अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीष सिंगला ने कहा है, "किडनी खराब होने पर शरीर से सिग्नल मिलता है। हाथ-पैर समेत आंखों में होने वाले बदलाव भी इसके संकेत हैं।" बकौल डॉक्टर, आंखों के आसपास सूजन, खुजली होती है, आंखें लाल हो जाती है, धुंधला दिखता है और आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं।