आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकते अधिकारी: दिल्ली मेट्रो निर्माण में पेड़ों को नुकसान पर HC
दिल्ली के करोलबाग में भूमिगत मेट्रो निर्माण के दौरान पेड़ों और हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने डीडीए, डीएमआरसी और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जस्टिस जसमीत सिंह ने कहा कि अधिकारी आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकते और ज़रूरत के अनुसार ही चीज़ें हटाई जानी चाहिए।