आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाने की कई वजहें हो सकती हैं। इनमें 'अचानक ब्लड प्रेशर गिर जाना', 'माइग्रेन की ऑरा', 'रेटिना से जुड़ी दिक्कतें' और 'ग्लूकोमा या फिर शरीर का अचानक शॉक में जाना' शामिल हैं। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, ये लक्षण कई स्थितियों में 'रेटिनल डिटैचमेंट', 'ट्रांजिएंट इस्कीमिक', माइग्रेन, ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन जैसी बीमारियों/कंडीशंस के हो सकते हैं।