आंतरिक विद्रोह से ध्यान भटकाने के लिए LOC पर बवाल करने की साज़िश रच रहा पाक: रिपोर्ट

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अपने प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में चल रहे आंतरिक विद्रोह से ध्यान भटकाने की साज़िश रच रहा है। बकौल रिपोर्ट, खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सशस्त्र बलों को उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उकसावे वाली कार्रवाई कर सकता है।