विजयनगरम (आंध्र प्रदेश) के गांव बंगाराममपेटा में रहने वाले हेडमास्टर रंभा रजनीकांत कई वर्षों से वंचित परिवारों से आने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम कर रहे हैं। रजनीकांत 28 बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए हर महीने ₹12,000 खर्च करते हैं। वहीं, उनकी पब्लिक लाइब्रेरी से पढ़कर 12 ग्रैजुएट स्टूडेंट्स को सरकारी नौकरी पाने में मदद मिली है।