आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं की हुई मौत
श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हो गए जबकि कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई और इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जताया है।