आंध्र प्रदेश में ट्रेन पर पथराव, लोको पायलट हुआ घायल; घटना का वीडियो सामने आया
प्रकाशम (आंध्र प्रदेश) में शरारती तत्वों ने कथित तौर पर नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस पर पथराव किया है जिससे लोको पायलट एम जयराम घायल हो गए और इंजन का विंडशील्ड चकनाचूर हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घायल लोको पायलट सिर झुकाकर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके आसपास टूटे हुए कांच बिखरे पड़े हैं।