आंध्र में काकीनाडा तट से टकराया चक्रवात मोंथा; ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र में रेड अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' मंगलवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकरा गया। मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच रेलवे ने कई ट्रेनें जैसे कोरोमंडल एक्सप्रेस, संतरागाछी-चेन्नई एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस को देरी से चलाने या स्थगित करने का फैसला किया है।