आंध्र में पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के नेता की बीच सड़क पर की गई हत्या
पालनाडू (आंध्र प्रदेश) में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता की बुधवार रात बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने नेता के दोनों हाथ काट दिए और फिर उसकी गर्दन पर जानलेवा वार किया। बकौल पुलिस, आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।