आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के नीचे आ जाता है और वाहन उसके ऊपर से गुज़र जाता है। हालांकि, हादसे में शख्स बाल-बाल बच जाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।