आंध्र प्रदेश में एक महिला को ₹25,000 कर्ज़ के बदले बेटे को गिरवी रखना पड़ा। पति की मौत के बाद उसके नियोक्ता ने ₹45,000 (₹20,000 ब्याज) मांगे जिसके बाद महिला के बेटे को गिरवी रखने पर सहमति बनी। नियोक्ता ने महिला से बच्चे के भागने की बात कही लेकिन जांच में तमिलनाडु में उसकी मौत और दफनाने का खुलासा हुआ।