अन्नामय्या (आंध्र प्रदेश) में शुक्रवार को वैलेंटाइन्स डे पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज़ एक 24-वर्षीय शख्स ने 22-वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर दिया और फिर तेज़ाब फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की हाल ही में सगाई हुई थी जिससे गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।