भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद ट्वीट किया है, "भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई।" उन्होंने लिखा, "आंकड़े झूठ नहीं बोलते और वह (विराट) न केवल सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे।"