आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा: किसानों से घर लौटने के पीएम के आग्रह के बाद टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 3 कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद कहा है, "आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा...हम उस दिन का इंतज़ार करेंगे...जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह किया था।