पंजाब सरकार के कृषि विभाग ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के 147 परिवारों को मंगलवार को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। कृषि मंत्री रणदीप नाभा ने कहा, "(राज्य सरकार) संकट की घड़ी में किसानों और उनके परिवार के साथ खड़ी होने के लिए प्रतिबद्ध है...जिन्होंने आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी।"