आंध्र प्रदेश के कर्नूल ज़िले के देवरगट्टू में दशहरे के अवसर पर आयोजित बन्नी उत्सव के दौरान 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि माला मल्लेश्वर स्वामी मंदिर के पास आयोजित होने वाले इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे के सिर पर लाठियों से वार करते हैं।